Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मोतियाबिंद के मरीजों के लिए देवली में निःशुल्क उपचार की सुविधा आगामी 4 अक्टूबर रविवार को उपलब्ध कराई जा रही है।
दरअसल जिला अंधता निवारण समिति टोंक एवं विशाल आई केयर ट्रस्ट के सहयोग से दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में उक्त निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विशाल स्नेही एवं उनकी एक्सपर्ट टीम ने मरीजों की जांच करेंगी। जांच के बाद चयनित मोतियाबिंद मरीजों के निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे तथा अत्याधुनिक तकनीक से लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड की प्रति और मोबाइल नंबर साथ लाना आवश्यक रखा गया है। वहीं मरीजों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि विशाल आई हॉस्पिटल में सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए आरजीएचएस के तहत कैशलेस उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है।
Crime News :–
देवली के पटेल नगर में एक और चोरी, नकदी सहित सोने-चांदी के गहने चुराए


