Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर निवासी कुलदीप सिंह सोलंकी ने सोमवार रात ऑफिस से घर लौटते समय कुचलवाड़ा रोड पर मिले एक मोबाइल को उसके मालिक तक पहुँचाकर ईमान का परिचय दिया है।

हजारों रुपए की कीमत वाले इस मोबाइल के मिलने पर कुलदीप सिंह ने फोन पर आए कॉल के जरिए मालिक अमर सिंह मीणा निवासी पाड़लिया का पता लगाया और उन्हें मोबाइल सुपुर्द किया। अमर सिंह ने बताया कि देवली में एक कार्यक्रम के दौरान उनका फोन जेब से गिर गया था, जो उन्हें वापस मिल गया है।


