Saturday, July 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोरारी बापू के सानिध्य में दिव्य भक्त मंडल की पहली कार्यकारिणी गठित

मोरारी बापू के सानिध्य में दिव्य भक्त मंडल की पहली कार्यकारिणी गठित

बूंदी से पुष्कर जाते वक्त देवली में श्रद्धालुओं को मिला मार्गदर्शन


Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बूंदी से पुष्कर यात्रा के दौरान शनिवार को महामंडलेश्वर मोरारी बापू देवली पहुंचे। इस अवसर पर अर्धनारीश्वर मंदिर में पायल बाई किन्नर व श्रद्धालुओं के आग्रह पर एक सत्संग का आयोजन किया गया। 

social news : देवली से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

सत्संग के दौरान बापू ने भगवान शिव और मां भवानी की महिमा का गुणगान करते हुए धर्म, अध्यात्म और जीवन में संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले सनातन धर्म के प्रचार में कमी आई है। जबकि आधुनिक युग है, संचार के साधन सैकड़ो है। लिहाजा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार सभी को मिलकर करना चाहिए। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सत्संग के दौरान महामंडलेश्वर मोरारी बापू ने घनश्याम दास महाराज की उपस्थिति में देवली के दिव्य भक्त मंडल की प्रथम कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से गठित कार्यकारिणी में संरक्षक मोरारी बापू और घनश्याम दास महाराज हैं। जबकि अध्यक्ष रामलाल सेन बने।

इसी तरह उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा हैं। कोषाध्यक्ष सुरेश पारीक हैं। उप कोषाध्यक्ष रविंद्र बंसल हैं। वहीं महासचिव नाथूलाल उपाध्याय हैं। उप सचिव नितिन सोनी हैं। महामंत्री राजेंद्र विजय हैं। मंत्री जुगल किशोर शर्मा हैं। संगठन मंत्री पायल बाई हैं। प्रचार प्रसार प्रमुख अरुणा शर्मा और गीता सरकार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here