Saturday, July 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationओपन जिम मामले में नगर पालिका की सफाई, ठेकेदार पर कार्रवाई की...

ओपन जिम मामले में नगर पालिका की सफाई, ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी

घटिया उपकरणों के कारण रोका गया भुगतान, नई निविदा होगी जारी


Jahazpur News 11 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) नमो उद्यान में करीब 9 लाख रुपए के ओपन जिम उपकरण गायब होने संबंधी समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका मंडल जहाजपुर ने सफाई जारी कर अपना पक्ष रखा है। पालिका का कहना है कि उद्यान में आमजन के स्वास्थ्य एवं फिटनेस के लिए ओपन जिम स्थापित करने का काम एक फर्म को कार्यादेश के माध्यम से सौंपा गया था।

फर्म द्वारा लगाए गए ओपन जिम उपकरण टेंडर की शर्तों एवं निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए। इस कारण नगर पालिका ने कार्य का भुगतान रोक दिया और गुणवत्तापूर्ण सामग्री स्थापित करने के निर्देश दिए। निर्धारित शर्तों की पालना नहीं होने पर संबंधित फर्म के विरुद्ध टेंडर निरस्त करने एवं ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन बताई गई है। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य के लिए अब तक न तो किसी प्रकार का भुगतान किया गया है और न ही कोई बिल भुगतान के लिए लंबित है। वहीं आमजन की सुविधा को देखते हुए नमो उद्यान में शीघ्र ही नई निविदा जारी कर गुणवत्तापूर्ण ओपन जिम उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here