(बिजनेस हलचल)
Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में शनिवार को लकी फिटनेस जिम का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
उद्घाटन की शुरुआत मुख्य अतिथि मिस्टर मेवाड़ श्याम प्रजापत, नरेश वैष्णव, पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, प्रदेश संगठन मंत्री नई जागृति मंच के लोकेश कुमार सेन, जनसेवा समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर समेत ने फीता काटकर की। इस मौके पर फिटनेस जिम संचालक शिवम कुमार व अटल कुमार सेन ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने जिम में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि मौजूदा समय में नियमित व्यायाम स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी है। वही लकी फिटनेस जिम में सभी अत्यधिक संसाधन व उपकरण है। जिससे कि फिटनेस ट्रेनरों के माध्यम से व्यायाम किया जा सकता है।
अतिथि श्याम प्रजापत, नरेश वैष्णव ने भी व्यायाम का महत्व बताया। इस दौरान संत कुमार मीणा, राजीव गोयल, बंसी मेघवंशी, राकेश ओसवाल, दिनेश जैन, महेश शर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।


