Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा आम चुनाव के तहत स्वीप कार्यक्रम को लेकर निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार 25 नवम्बर को आवश्यक रूप से मतदान करने के संदेश देने के लिए शुक्रवार को देवली में सतरंगी सप्ताह हुआ।


अधिशासी अधिकारी छगन लाल यादव ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित थीम म्यूजिकल बैण्ड वादन एवं मतदाता के माध्यम से (अंगुली पर निशान, राष्ट्र के नाम) के जरिए लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय देवली से ममता सर्कल तक स्कूली बच्चों द्वारा म्युजिकल बैण्ड वादन के जरिए आमजन को मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही उपस्थित जन समूह को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी दुर्गाप्रसाद मीणा, नगर पालिका ईओ छनगलाल यादव, विकास अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रधानाचार्य रमेश मीणा प्रधानाचार्य, सुशीला मीणा प्रधानाचार्य, चन्द्रप्रकाश चौधरी, कनिष्ठ अभियन्ता, आशीष खण्डेलवाल, महमूद अली, दुर्गेश शर्मा वरिष्ठ लिपिक, अल्ताफ हुसैन, कुलदीप सिंह शक्तावत सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता, अन्य विभाग के कर्मचारी, एनसीसी कैडेट आदि मौजूद थे।



