Deoli News 17 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित ग़ोयल मोटर्स हीरो शोरूम पर गुरुवार को वाहनों की बंपर बिक्री पर खुशी का इजहार किया गया।


शोरूम संचालक दिनेश गोयल ने बताया कि इस बार नवरात्र से भाईदूज तक हीरो शोरूम पर 762 दुपहिया वाहनों की बिक्री हुई। इनमें सभी तरह के मॉडल शामिल है। उन्होंने बताया कि इस बार सीडी डीलक्स गाड़ी पर विशेष छूट थी। वहीं स्प्लेंडर बाइक की डिमांड ग्राहकों में अधिक थी। लिहाजा सभी मॉडल के वाहनों की इस बार बंपर बिक्री हुई है। इसे लेकर हीरो शोरूम पर शोरूम संचालक दिनेश गोयल, पत्रकार नोरतमल नामा समेत अतिथियों व स्टाफ ने केक काटकर खुशी का इजहार किया तथा शोरूम पर हुई उल्लेखनीय बिजनेस की परस्पर बधाई दी।




