Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीवाली व गोवर्धन पूजन के मद्देनज़र देवली नगर पालिका मंडल संभावित आगजनित हादसों को रोकने के लिए तैयार है।
दरअसल अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर, स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में आगामी 22 अक्टूबर तक दमकल कर्मचारियों की ड्यूटी 24 घंटे के लिए लगाई गई है। यहां कंट्रोल रूम में 12-12 घंटे की दो ड्यूटी लगाई गई है। एक ड्यूटी में करीब आधा दर्जन कर्मचारी रहेंगे। कंट्रोल रूम के नंबर 01434-230821 है और कुलदीप सिंह शक्तावत को इसका प्रभारी बनाया गया है।
लोगों से कहा गया है कि घर, मकान या दुकानों में आग लगने पर नुकसान को बचाने के लिए तत्काल इस नंबर पर सूचित करें। देवली नगर पालिका की दमकल शहर के अलावा दूनी, आवा, हनुमान नगर क्षेत्र के अमरवासी और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं देगी।
अधिशासी अधिकारी ने सभी कर्मचारियों को अपनी शिफ्ट के अनुसार फायर ब्रिगेड गाड़ी का ट्रायल लेने, उनमें पेट्रोल डीजल की व्यवस्था रखने व पर्याप्त पानी रखने की निर्देश दिए हैं। वहीं कर्मचारी भी संभावित हादसा से निपटने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि देवली नगर पालिका के पास 4 और 3 हजार लीटर क्षमता की 2 दमकल है। जिसके बूते पर नगर पालिका आगजनित हादसों पर काबू पाएगी।
गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला बिल्डिंग गिरी, फिर मच गई सनसनी


