Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पेट्रोल पंप चौराहे से शुक्रवार शाम एक युवक के लापता होने की यहां देवली थाने में गुमशुदगी दर्ज हुई है।
पुलिस ने बताया कि यह युवक राजकोट निवासी दिनेश योगी है, जो पेट्रोल पंप चौराहे से लापता हो गया। जिसका कहीं कोई पता नहीं लगा। बताया गया कि उक्त युवक का कुचलवाड़ा रोड पर मकान का निर्माण चल रहा है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जानकार व्यक्ति देवली थाने में इसकी सूचना दे सकता है।



