Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सतवाडा (राजमहल) में कार्यरत एक शिक्षक ने शनिवार को स्कूल प्रबंधन को एक बड़ी आर्थिक भेंट की और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए है।
प्रधानाचार्य सत्येंद्र जोशी ने बताया कि यह शिक्षक छीतर लाल मीणा है। जिन्होंने आयोजित समारोह में विद्यालय विकास के लिए 51 हजार रुपए भेंट किए। इसी तरह इनवर्टर, दो बैटरी और अलमारी का भी स्कूल को सहयोग दिया है। जिससे कि स्कूल में सुविधाओं में बढ़ोतरी हुई है। इस मौके पर अध्यापक और उनके परिजनों का स्वागत किया गया। वहीं उनका माल्यार्पण, साफा बंधाकर एवं भामाशाह सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। दरअसल यह मौका शिक्षक छीतरलाल मीणा के सेवानिवृत्ति का था। शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।



