Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के तत्वाधान में राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में एक से 10 जनवरी तक भाषण, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर, प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया। इस दौरान दौरान सहायक आचार्य अनंत चौधरी, सत्यनारायण मीणा, डॉ. प्रियंका जैन एवं डॉ. निकिता मंगल उपस्थित थी।



