भीलवाड़ा जिले में बड़ा फेरबदल
Deoli News 16 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक ने बुधवार शाम जिले के 38 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की है। इस सूची में समीप के हनुमान नगर थाना प्रभारी भी बदले गए हैं।
सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक घनश्याम मीणा अब हनुमान नगर थाने के नए प्रभारी होंगे। जबकि उप निरीक्षक एवं निवृत्तमान थाना प्रभारी शंकर सिंह का स्थानांतरण शाहपुरा किया गया है। वही इस सूची में देवली के थाना प्रभारी राजकुमार नायक को रिजर्व पुलिस लाइन भीलवाड़ा में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों आईजी ओमप्रकाश ने कई निरीक्षकों के जिले बदले थे। इनमें देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक भी शामिल थे। लेकिन फिलहाल नायक देवली से रिलीव नहीं हुए हैं। गौरतलब है कि काफी लंबे समय के बाद हनुमान नगर थाने पर प्रभारी के तौर पर निरीक्षक लगाया गया है। जबकि इससे पहले उप निरीक्षक ही प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसी तरह देवली थाने में भी करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण हुए हैं।




