Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationशीत लहर का प्रकोप, कलक्टर ने छुट्टी घोषित की

शीत लहर का प्रकोप, कलक्टर ने छुट्टी घोषित की


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौसम विभाग के पूर्व अनुमान एवं जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी टोंक के अनुशंसा के आधार पर सर्दी को लेकर टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा ने बुधवार को एक बार फिर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए छुट्टी के आदेश जारी किए है।

जिला कलक्टर ने शीत लहर में बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 16 जनवरी को टोंक जिले की सभी निजी, सरकारी स्कूलों व आंगनबाड़ी विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में बताया कि यह अवकाश कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा, ताकि यह बच्चे शीत लहर से अपना बचाव कर सके। वही स्कूल स्टाफ को ड्यूटी पर जाना होगा। जिला कलक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में शीतलहर परवान पर है। बुधवार को दिनभर शीत लहर रही और मावट ने कड़ाके की ठंड बढ़ा दी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d