Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) युनिव्हर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया व डॉ. धर्मेन्द्र वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में देवली तहसील के नासिरदा में मंगलवार को सार्वभौमिक मानवाधिकार परिषद की ओर से नासिरदा पुलिस थाना परिसर में पौधारोपण किया गया।
वहीं नववर्ष स्नेह मिलन का कार्यक्रम हुआ। वहीं विभिन्न किस्म के 11 छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी हरिमन मीणा व अध्यक्षता रूपेंद्र ठागरिया जिलाध्यक्ष टोंक, महिला जिलाध्यक्ष चंदा खटीक थे। इस दौरान थाना प्रभारी का स्वागत किया गया तथा उन्हें संगठन के उद्देश्य बताएं। कार्यक्रम में संगठन टीम जिला उपाध्यक्ष रामराय शर्मा, महासचिव विकास गौतम, ब्लॉक उपाध्यक्ष भंवर सिंह, कोषाध्यक्ष सीताराम मीणा, संगठन मंत्री मनीष सैनी, सुनील ठागरिया, उपेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, महबूब अली, मुकेश सेन आदि मौजूद थे।



