Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskयोग दिवस को लेकर आयुर्वेद एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक हुई

योग दिवस को लेकर आयुर्वेद एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त बैठक हुई

देवली में बुधवार को होगी बैठक


Deoli News 18 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तहसील स्तरीय पूर्व तैयारी बैठक वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिप्रसाद भाटी की अध्यक्षता एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी भंवर लाल कुम्हार के निर्देशन में हुई।

बैठक में योग दिवस में अधिक से अधिक नागरिकों, सभी विभागों के कर्मचारियों, शिक्षकों, छात्र- छात्राओं,विद्यालयों की एसएमसी-एसडीएमसी सदस्यों, जन प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर बातचीत हुई। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल जाट ने बताया कि 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक योग एवं प्राणायाम की क्रियाएं होगी। यहां दूनी तहसील के सभी प्रधानाचार्य एवं आयुर्वेद चिकित्सा विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया व योग दिवस कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। स्काउट कैंप इंस्ट्रक्टर सुरेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि बैठक से पूर्व पीएम श्री विद्यालय में चल रहे राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बच्चों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी विद्यालय की प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा, सतवाडा प्रधानाचार्य राजेश खींची, आवा आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. लक्ष्मी नारायण शर्मा, नगरफोर्ट से डॉ. मयंक, धुआंकला से डॉ. गुलनाज, घाड़ से लोकेश टेलर आदि उपस्थित उपस्थित थे।

देवली में बुधवार को होगी बैठक

योग दिवस की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर पालिका सभागार में बैठक होगी। उपखंड अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद योग व प्राकृतिक चिकित्सा, युनानी, सिद्धा एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सुबह 10.30 बजे नगर पालिका सभागार में बैठक कर
21 जून योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d