Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 33/11 केवी देवली सिटी जीएसएस से निकल रहे 11 केवी देवली सिटी सेकंड फीडर पर 26 अप्रैल को भी आवश्यक रख-रखाव कार्य किया जाएगा।
विद्युत वितरण निगम के जेईएन दीर्घांशु के अनुसार इसके चलते फीडर से जुड़े विवेकानंद कॉलोनी, भिस्ती मोहल्ला, चर्च रोड, सब्जी मंडी और ममता सर्कल के आसपास के उपभोक्ताओं की रविवार को विद्युत सप्लाई सुबह 8:15 से 11:15 बजे तक बंद रहेगी। इस अवधि में निगम कर्मचारी मेंटेनेंस का कार्य करेंगे।



