Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी निवासी राजकुमार लक्षकार को अखिल भारतीय लखेरा महासभा (रजिस्टर्ड) नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया है।
उक्त नियुक्ति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजसिंह लखेरा व महासचिव जगदीश प्रसाद लखेरा द्वारा की गई है। मनोनयन पर राजकुमार को समाज के लोगों ने बधाई दी। वही जयपुर स्थित (बगरू वालों का रास्ता) जयपुर में रविवार को राजकुमार का शॉल ओढ़ाकर व माल्यर्पण कर सम्मान किया गया। इसी तरह अखिल राजस्थान लखेरा महासभा (रजिस्टर्ड) जयपुर के शपथ ग्रहण समारोह में राजकुमार लक्षकार को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया। जबकि ओमप्रकाश लक्षकार निवासी एजेंसी देवली को महासभा में संगठन मंत्री मनोनीत किया गया हैं।



