Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpराजकोट-सीतापुरा नदी पर नए पुल बनाने के लिए राशि मंजूर

राजकोट-सीतापुरा नदी पर नए पुल बनाने के लिए राशि मंजूर

बारिश में आवागमन होता था ठप, टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी


Deoli News 11अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजकोट-सीतापुरा के बीच नदी के जलप्रवाह के कारण अब लोगों की दिक्कतें दूर होगी। पूर्व कृषि मंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने लोगों की समस्या पर संज्ञान लेते हुए उक्त नदी पर एक करोड़ 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करवाई है।

जिस पर जल्द टेंडर होने के बाद काम शुरू हो जाएगा। बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी ने बताया कि गत दिनों पूर्व वे और कृषि मंत्री डॉ. सैनी राजकोट में शोक व्यक्त करने गए थे। इस दौरान सरपंच जुगराज मीणा समेत लोगों ने पूर्व कृषि मंत्री को राजकोट-सीतापुरा के बीच बहने वाली नदी की समस्या से अवगत करवाते हुए बताया कि बरसात के दौरान नदी में पानी के जलप्रवाह के कारण आवागमन बंद हो जाता है और बीते दिनों जलप्रवाह में 10 गायें व 15 पशु बह गए थे। उक्त समस्या पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डॉ. सैनी ने मौके से पीडब्ल्यूडी मंत्री समेत कई अधिकारियों से फोन पर बात कर समाधान कराने की मांग की थी। माहेश्वरी ने बताया कि बाद में सरकार ने निर्माण स्थल का सर्वे करवाकर, इस्टीमेट बनवाया। जिस पर सरकार ने एक करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति जारी कर दी है।

उक्त कार्य के लिए कुछ दिनों में टेंडर हो जाएंगे और निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। उक्त कार्य की स्वीकृति के लिए सरपंच जुगराज मीणा, ओंकार मीना, रामदेव मीणा, हरिश्चंद्र मीणा, राधाकिशन मीणा मानसिंह मीणा ने पूर्व मंत्री का आभार व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d