Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवरात्र के चलते अग्रवाल समाज की महिलाओं की ओर से कन्या भोजन कराया गया। कार्यक्रम से जुड़ी हंसा गोयल ने बताया कि इस मौके पर पांच दर्जन कन्याओं को भोजन कराया गया।
वहीं पांच लांगुरिया को भी भोजन कराया गया। इस मौके पर सभी कन्याओं का विधिवत पूजन किया गया और उन्हें गिफ्ट, फल वितरित किए। कार्यक्रम में श्वेता जैन, दीपशिखा गुप्ता, माया गोयल, नीलू गर्ग, सरोज, पारुल, सुरभि, श्वेता, कविता, कुसुम, अंजू गुप्ता, शशि मंगल समेत महिलाएं मौजूद थी।
राजपूती ड्रेस कंपटीशन हुआ
शहर के कुचलवाड़ा रोड पर चल रहे नौ दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव में गुरुवार रात राजपूती ड्रेस कंपटीशन आयोजित हुआ। चेतन शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात यहां अतिथि डॉ. नूतन मीणा, डॉ. दिव्या गुप्ता, दुर्गावाहिनी अध्यक्ष मनीषा जैन व लोकेश जैन अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति का गौरव राजपूती ड्रेस कंपटीशन में भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया। शुक्रवार रात गरबा महोत्सव का अंतिम दिन है। मातारानी के छप्पन भोग लगाया जाएगा।



