Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsगरबा महोत्सव में झूमे प्रतिभागी, रंगारंग कार्यक्रम हुआ

गरबा महोत्सव में झूमे प्रतिभागी, रंगारंग कार्यक्रम हुआ

“जमकर खनके डांडिया”


Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका के तत्वाधान में अटल उद्यान स्थित टीनशेड परिसर में आयोजित 10 दिवसीय डांडिया महोत्सव के आठवे दिन गुरुवार रात माता के दरबार में रंगारंग गरबा का आयोजन हुआ। इस मौके पर कई तरह की प्रतियोगिता हुई।

नगर पालिका डांडिया महोत्सव से जुडे पार्षद पंकज जैन ने बताया कि गरबा महोत्सव के मुख्य अतिथि नेमीचन्द जैन अध्यक्ष नगर पालिका देवली एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिन्दल ने की। जबकि विशिष्ट अतिथि पार्षद भीमराज जैन, सत्यनारायण सरसडी, पवन सिंहल, लोकेश लक्षकार, संतोष ग्वाला, रुकसार बानो, भारती माली, फोरन्ता बैरवा, भीमसिंह शेखावत, कमला सोनी,रामनिवास मीणा, दुर्गेश नन्दन साहू, सीता देवी आदि मौजूद थे। जिनका कमेटी के द्वारा दुपट्टा व शाल ओढाकर सम्मान किया गया।

इस मौके पर नागौर से आई लाईव डांडिया सिंगर प्रगति पारीक द्वारा गरबा नृत्य करवाया गया। यहां नए सेल्फी पॉईन्ट व माता का दरबार आकर्षण का केन्द्र बना रहा। नन्हे बच्चे भी गरबा ड्रेस में थिरके। मंडल द्वारा देर रात तक गरबा दर्शको के लिए लक्की ड्रॉ का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया जा रहा है। कार्यक्रम जयपुर की एंकर जया जागिड द्वारा संचालित किया गया। बच्चो की बेस्ट गरबा ड्रेस में प्रथम पहल जैन, द्वितीय नायरा साहू एवं ऐरा जैन रहे।

इसी तरह डाडिया सजावट में महिलाओं में प्रथम इल्लिका जैन, द्वितीय किरण लक्षकार रहे, महिला गरबा नृत्य ग्रुप में प्रथम स्वाति योग शाला ग्रुप रही। द्वितीय पक्की दोस्ती ग्रुप, बेस्ट सिंग्ल गर्ल्स गरबा नृत्य में दीपिका सेन, वेष्णवी पाराशर, टीशा जैन रहे। इस दौरान महिला एवं पुरुषो के लिए बैठने की व्यवस्था अलग से रखी गई है। जिससे कि व्यवस्थाएं बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d