Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद एवं दुर्गा वाहिनी देवली द्वारा क्षेत्र के पनवाड़ व देवली शहर सहित हनुमान नगर की ज्योति कॉलोनी में कन्याभोज कराया गया। इस दौरान कन्याओं को भोजन करवाकर आशीर्वाद लिया।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री विशाल राव एवं दुर्गावाहिनी संयोजिका मनीषा जैन ने बताया कि संगठन की कविता सेन, राजकुमारी शर्मा, बीना जैन, रामप्यारी, दिव्या राव, गुनगुन राव, मनीषा अग्रवाल एवं विहिप के विक्रम सिंह के नेतृत्व में पहले दाबी कॉलोनी में 30 कन्याओं को भोजन करवाया। वहीं लांगूर व भैरव रूप में बच्चों को भोजन करवाया गया। पनवाड़ गांव में 70 बालिकाओं को तथा देवली शहर एवं ज्योति कॉलोनी में 150 बालिकाओं को भोजन करवा कर उपहार दिए गए। माता स्वरूप मानते हुए सभी बालिकाओं से आशीर्वाद लिया गया। इससे पूर्व सभी बालिकाओं के मंगल तिलक भी लगाया गया। इस दौरान बालिकाओं के रक्षा सूत्र भी बांधे।



