आईएफएससी कोड में भी हुआ परिवर्तन
Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान ग्रामीण बैंक के सभी उपभोक्ताओं के बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड में परिवर्तन हो गया है। बता दे कि पूर्व में बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक के नाम से संचालित यह बैंक, अब राजस्थान ग्रामीण बैंक हो गया है।
लिहाजा नए खाता संख्या जानने के लिए उपभोक्ताओं को बैंक शाखा में संपर्क करना होगा। राजस्थान ग्रामीण बैंक देवली के शाखा प्रबंधक अनुराग चतुर्वेदी ने बताया कि अब शाखा का नया आईएफएससी कोड RMGB0001169 है। वही सभी ग्राहकों के खाता संख्या बदल गए हैं। जिसकी जानकारी के लिए उपभोक्ताओं को शाखा में पासबुक के साथ संपर्क करना होगा। यहां मौजूद कर्मचारी उपभोक्ताओं के पासबुक में नए खाता संख्या दर्ज करेंगे। वहीं ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक ने एक हेल्पलाइन नंबर 0291-3504567 जारी किया है, जिस पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राहकों के खाता नंबर बदल दिए गए हैं। लिहाजा नया खाता नंबर जानने के लिए ग्राहक शाखा से संपर्क करे हैं या फिर व्हाट्सएप नंबर पर 8750187504 पर ग्राहकों के रजिस्टर मोबाइल नंबर से ‘Hi’ लिखकर जानकारी प्राप्त करनी होगी।
बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि पासबुक मिलते ही नई ग्राहकों को पासबुक उपलब्ध करा दी जाएगी और तब तक ग्राहक पुराने खाता नंबर और आईएफएससी का उपयोग करके कोई लेनदेन न करें। वहीं जिन ग्राहकों के पास पुराने चेकबुक हैं, वे तब तक उनका उपयोग कर सकते हैं, जब तक उन्हें नए चेकबुक नहीं मिल जाते। लेकिन चेक बुक पर नए खाता नम्बर लिखना होगा। साथ ही यूपीआई एप का उपयोग करने वाले ग्राहकों को पुराने खाते को हटाकर नया खाता नंबर फिर से जोड़ना होगा। जबकि ग्राहकों के किसी भी प्रकार की आ रही पेंशन राशि यथावत आएगी।

टोंक स्कूल हादसा : स्कूल के 4 कमरे ध्वस्त, किले की गिर गई दीवार


