Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सेन समाज (पूरब्यान) सेवा समिति देवली के तत्वाधान में शनिवार को एक दिवसीय पदयात्रा देवली से राजमहल के लिए रवाना हुई।
समिति अध्यक्ष नोरतमल सेन ने बताया कि यह लगातार तीसरी पदयात्रा है, जो देवली से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ रवाना हुई। पदयात्रा में शिरोमणी सेनजी महाराज की झांकी सजाई गई और श्रद्धालु भगवान के भजनों पर नाचते-झूमते हुए निकले। पदयात्रा देवली के मुख्य बाजार से रवाना होकर बस स्टैंड, पेट्रोल पंप चौराहा होती हुई राजमहल की ओर रवाना हुई। पदयात्रा राजमहल पहुंचकर श्री सेन जी महाराज के मंदिर में ध्वज चढ़ाकर भोग लगाया जाएगा। इसके बाद सभी पदयात्री और समाज के लोग मंदिर में शाम को प्रसादी ग्रहण करेंगे।



