Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisfस्कूल कैंपस में 300 पौधे लगाए, खेल दिवस पर प्रतियोगिता हुई

स्कूल कैंपस में 300 पौधे लगाए, खेल दिवस पर प्रतियोगिता हुई


Deoli News 30 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली परिसर में शुक्रवार को सीआईएसएफ देवली की 9वीं आरक्षित वाहिनी के बल सदस्यों ने स्टाफ एवं विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया।

बल  कमांडेंट वेदप्रकाश मिश्रा, निरीक्षक चिरदीप कुलश्रेष्ठ, राजीव कुमार, धनदेवी शाक्य एवं गुरनाम सिंह के नेतृत्व में 60 बल सदस्यों ने विद्यालय के छात्रों के सहयोग से 300 पौधे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सदस्यों के प्रयास की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को पौधारोपण का महत्व एवं एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए प्रेरित किया। यहां बलवीर सिंह मीणा, राजेंद्र सिंह मीणा, सत्य प्रकाश माहेश्वरी, मनीष कुमार चाष्टा, रूपनारायण मीणा आदि  सदस्यों ने भी सहयोग दिया।

राजकीय महावि‌द्यालय देवली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों एवं खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के तहत प्रतियोगिता हुई। यह आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा एवं रामप्रसाद चौधरी व खेल समिति प्रभारी साँवरमल कुमावत के नेतृत्व में हुआ।

रस्साकशी में छात्र वर्ग में विवेकानंद टीम एवं छात्रा वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई टीम विजेता रही। एक टांग की दौड़ में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा विनीता प्रजापत ने प्रथम, प्रिया माली ने द्वितीय एवं कविता कुमारी लोधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. प्रियंका जैन एवं डॉ. निकिता मंगल उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d