Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsराजस्थान में कई सांसदों को बदला जा सकता है, इस बार लोकसभा...

राजस्थान में कई सांसदों को बदला जा सकता है, इस बार लोकसभा के चुनावों में!

तैयारियां शुरू, टोंक में भी बदलाव संभव!


(राजेन्द्र बागड़ी, वरिष्ठ पत्रकार)

Political news. 4 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देश मे आने वाले लोकसभा चुनावों के तहत राजस्थान में एक दर्जन से अधिक उम्मीदवारों की तलाश पार्टी ने शुरू कर दी है। ये प्लानिंग चल रही है। सूबे की 25 सीटों में से अधिकांश पर नए उम्मीदवार उतारे जा सकते है। इनमें टोंक- सवाईमाधोपुर सीट भी शामिल है। पार्टी इस रोड मैप पर गहनता से विचार करने में जुटी हुई है।

सूत्रों के मुताबिक भरतपुर, दौसा, टोंक- सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, करोली, जालोर, श्रीगंगानगर, बाड़मेर, जैसलमेर जैसी संसदीय सीटो पर नए उम्मीदवार तलाशे जा रहे है। चर्चा तो बारां- झालावाड़ की सीट की भी है, जहाँ बदलाव संभव है। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 7 सांसदों को विधायक का चुनाव लड़ाया। लेकिन इनमें 3 सांसद हार गए। ऐसे सांसदों का टिकट काटा जा सकता है। जबकि करीब 20 सीटो पर नए उम्मीदवार खोजने की कवायद शुरू हो चुकी है। टोंक-सवाईमाधोपुर सीट पर दो बार चुनाव जीते सांसद सुखबीर जौनपुरिया को तीसरी बार टिकट देने में पार्टी हिचक रही है ऐसे में उनका टिकट फिलहाल पक्का नही है। जो 4 सांसद विधायक का चुनाव जीत चुके है। उनकी सीटों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह राठौड़, सतीश पूनिया समेत नेताओं को लोकसभा के चुनाव में पार्टी मौका दे सकती है। जबकि जोधपुर से केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संसद पीपी चौधरी, भूपेंद्र यादव को भी इस बार चुनाव लड़ाया जा सकता है। चर्चा ये भी है कि जो केंद्र में मंत्री है, उनके कामकाज की सरकार समीक्षा कर रही है।

वहीं 5 जनवरी से लेकर 7 जनवरी तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर में रहेंगे। ऐसे में वे विधायकों, मंत्रियों व पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से भी विचार-विमर्श करेंगे। ये तीन दिन कई मायनों में अहम होंगे। इसी दौरान आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी गहनता से विचार संभव है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d