Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अटल उद्यान स्थित टीनशेड प्लेटफार्म परिसर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा अमृत महोत्सव 7 जनवरी से शुरू होगी।
कथा प्रवक्ता ने बताया कि इससे पूर्व 7 जनवरी सुबह 10 बजे बावड़ी के बालाजी से कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा बावड़ी के बालाजी से शुरू होकर बस स्टैंड के पीछे से होते हुए टीनशेड प्लेटफार्म पर पहुंचेगी। कथा का समय दोपहर में 12 से 4 बजे तक है। इसमें श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन की साध्वी प्रिया किशोरी करेंगी। कथा का आयोजन सार्वजनिक रूप से हो रहा है। इच्छुक श्रद्धालु यजमान बन सकते हैं। साध्वी प्रिया किशोरी रावणा राजपूत धर्मशाला में ठहरी है।



