Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तीन दिनों से क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की सर्दी से फिलहाल अगले दो दिनों तक ज्यादा राहत की उम्मीद नही दिखाई दे रही है।
मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक 5 व 6 जनवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव की गुजाइश नही दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। जबकि 6 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री रहने की संभावना है। दोनो दिन कोहरे का प्रकोप भी रह सकता है तो आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को सर्दी सताएगी। इधर, गुरुवार सुबह भी शहर में घना कोहरा तथा कड़ाके की सर्दी रही। लोग दिनभर अलाव तापते रहे।



