Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत रतनपुरा में गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत की भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस मौके पर महिलाओं की ओर से 151 कलश के साथ यात्रा का आयोजन भी किया गया।
अमरजीत धाकड़ ने बताया कि इस दौरान गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। वहीं युवक युवतियां भगवा ध्वज फहरा रहे थे। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान भगवान राम व हनुमान के भजनों पर श्रद्धालु नाचते गाते हुए चल रहे थे। “कीजों केसरी के लाल, मेरा छोटा सा है काम” भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। प्रमुख मार्गो से होकर यह कलश यात्रा ठाकुर जी के मंदिर पहुंची। जहां कलश विराजमान किया गया।



