Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमारपीट कर जबरन गेंहू की फसल नष्ट करने का आरोप

मारपीट कर जबरन गेंहू की फसल नष्ट करने का आरोप


Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के इंद्रपुरा निवासी एक जने ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर जबरन गेहूं की फसल को नष्ट करने के आरोप का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़ित रामनारायण पुत्र केसर लाल मीणा निवासी इंद्रपुरा ने रिपोर्ट में बताया कि वह एक जनवरी शाम 5 बजे अपने खेत पर खड़ी गेंहू की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान गांव के बंशीलाल पुत्र अम्बालाल, महेन्द्र पुत्र छीतर, कैलाश पुत्र रामकरण, शायरी देवी पत्नि रामसिंह, तेजपाल पुत्र बंशीलाल, जेपी पुत्र केसरलाल, अम्बलाल पुत्र कल्याण व ट्रेक्टर चालक रामराय जाति मीणा निवासी इन्द्रपुरा मेसी ट्रेक्टर लेकर आए और प्रार्थी के खेत में हरी गेहू की फसल को हंकाई कर नष्ट करने लगे। पपीड़ित के मना करने पर ट्रेक्टर के चालक ने प्रार्थी को मारने के लिए ट्रेक्टर दौडाया। जिससे पीड़ित के टक्कर लग गई एवं मौके पर मौजूद बंशीलाल ने पीड़ित के सिर पर कुल्हाडी से वार किया तथा उक्त लोगो ने लात घूसों से मारपीट की। इससे पीड़ित मौके पर बेहोश हो गया था

इसी दौरान पीड़ित के पुत्र रामवतार ने बीच बचाव कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे देवली अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d