Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले दिनों यहां बस स्टैंड परिसर अपनी पत्नी को बस पर छोड़ने आए पति की बाइक चोरी होने का मामला थाने में दर्ज हुआ है।
रिपोर्ट में बाइक मालिक प्रहलाद पुत्र लालाराम मीणा निवासी दमदमा, थाना हिण्डोली जिला बूंदी ने बताया कि 24 दिसंबर को उसका पुत्र रामनरेश अपनी पत्नी को बस में बैठाने बस स्टैंड आया था। उसी समय बस स्टैण्ड से उसकी बाइक किसी अज्ञात व्यक्ति ने चुरा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक की तलाश शुरू कर दी है।


