Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जीवन रेखा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जयपुर व जनसेवा समिति देवली के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 7 जनवरी को देवली में मल्टी स्पेशलिटी शिविर आयोजित होगा।
जनसेवा समिति के महामंत्री महावीर कुमार जैन ने बताया कि यह शिविर श्री महावीर मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट परिसर देवली में आयोजित होगा। इसमें यूरोलॉजिस्ट डॉ. कौशल गोयल, चेस्ट फिजिशियन डॉ. देवेंद्र माथुर, डीएनबी (ऑर्थोपेडिक्स) डॉ. विजय पिलानिया, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. गिरीश जांगिड़ तथा माइक्रोस्कोपिक और एंडोस्कोपी ब्रेन एंड स्पाइन न्यूरोसर्जन डॉ. हिमांशु गुप्ता रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, यूरोफ्लोमेट्री की जांच नि:शुल्क की जाएगी। शिविर में आने वाले रोगी नवल किशोर मंगल, घीसालाल टेलर, महावीर कुमार जैन व सत्यनारायण गोयल से संपर्क कर सकते हैं। शिविर सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।



