Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

मृतक की पहचान करने में जुटी हिंडोली पुलिस


Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग कोटा पर पेच की बावड़ी के ईटूंदा सर्विस रोड पर गुरुवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस दौरान टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने किशोरपुरा टोल प्लाजा को सूचना दी। जिसके बाद हाइवे एम्बुलेंस व हिंडोली पुलिस भी मौके पर पहुँची। मृतक के शव को हिंडोली अस्पताल की मोर्चरी मे रखा हुआ है। एएसआई बंशीलाल ने बताया की मृतक के पास से किसी प्रकार पहचान संबंधित दस्तावेज नही मिले है। जिससे मृतक की पहचान हो सके। बाइक नं व अन्य आधार पर शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। फिलहाल शव को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया है और शव शिनाख्ती के प्रयास किया जा रहे हैं। युवक की बाइक बजाज की प्लैटिना है, जिसके नं Rj 22 sc 1842 हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d