Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsशीतलहर के मद्देनजर अवकाश के लिए जिला कलक्टर अधिकृत

शीतलहर के मद्देनजर अवकाश के लिए जिला कलक्टर अधिकृत


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मौजूदा समय में अत्यधिक ठंड व शीत लहर को लेकर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने सभी जिलों के कलक्टर को अवकाश किए जाने के लिए अधिकृत किया है।

इसे लेकर निदेशक कानाराम ने सभी जिला कलक्टर को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि राज्य में अत्यधिक शीत लहर को देखते हुए जिले की स्थानीय परिस्थितियों के रूप संचालित सभी सरकारी व निजी विद्यालयों का संचालन का समय परिवर्तन व विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करने के लिए कलक्टर अधिकृत होंगे। पत्र में कहा कि लेकिन ऐसे आदेश अल्प अवधि के लिए व छोटी कक्षाओं के लिए किया जाए। वहीं शीत लहर की स्थानीय व तात्कालिक स्थितियों के अनुसार पुनर्विचार कर आगामी अवधि के लिए भी निर्णय किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि 5 जनवरी तक शिक्षा विभाग की ओर से शीतकालीन अवकाश स्वीकृत है। लेकिन तेज ठंड की वजह से अब अवकाश बढ़ाने पर टोंक जिला कलक्टर निर्णय करेंगे। यदि अवकाश बढ़ाया जाता है तो आज जिला कलक्टर इस संबंध में आदेश जारी कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d