Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मश्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांटे पीले अक्षत

श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांटे पीले अक्षत


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम जन्म अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या से आए अक्षत व निमंत्रण पत्रिका ब्रह्म सेना फाउंडेशन राजस्थान महिला मोर्चा टोंक की जिला महामंत्री अनुराधा पारीक व हेमलता दाधीच के नेतृत्व में देवली गांव में बांटे गए।

अनुराधा पारीक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर घर-घर चावल व निमंत्रण पत्रिका पहुचाई जा रही है और सभी लोगों को 22 जनवरी के दिन हर घर में दीपावली मानाने के लिए कहा जा रहा है। यह वितरण में दुर्गेश दाधीच, खुशी पाराशर, वीरा पारीक, पुरण खाती मौजूद थी। सभी ने मिलकर आसन मोहल्ला, माली मोहल्ला, राजपूत मोहल्ला, जाट मोहल्ला, खार्य मोहल्ला, खतोड़ मोहल्ला, कुम्हार मोहल्ला, और चारभुजा मंदिर मोहल्ला में ग्रामीणों को चांवल व निमंत्रण पत्रिका बांटी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d