Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवली में बुधवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर गौशाला में गायों को चारा भी खिलाया गया। वक्ताओं ने राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों पर प्रकाश डाला। राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए, जिनमें पंचायत राज को सशक्त बनाना, पहली बार हिंदुस्तान के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार देना और कंप्यूटर एवं दूरसंचार के क्षेत्र में दूरगामी निर्णय लेना शामिल है।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनोद पुजारी, पार्षद सत्यनारायण सरसडी, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, रमेश गोयल, राजीव जैन, राजू पाठक, राजेंद्र ग्वाला, नीरज शर्मा और राहुल सुवालका मौजूद थे।


