Deoli News 20 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से बुधवार सुबह श्री सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर के लिए रवाना हुई। यह यात्रा करीब 84 कोस की दूरी तय करेगी।
जिसे करीब 20 घंटे में पूरा किया जाएगा। इसमें शामिल पदयात्री ध्वज लेकर लगातार बारी-बारी से दोड़ेंगे। यात्रा का समापन 21 अगस्त सुबह 5:15 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर, मंडफिया में ध्वज अर्पण के साथ होगा। श्री सांवलिया सेठ डाक निशान यात्रा सेवा समिति देवली के तत्वावधान में आयोजित यात्रा सुबह 9 बजे श्रीचारभुजानाथ मंदिर, अग्रवाल विश्रामगृह, देवली से विधिवत पूजन के साथ शुरू हुई। महिलाओं ने भगवान सांवरिया सेठ के भजन गाए। वहीं श्रद्धालु नाचते गाते हुए ध्वज लेकर रवाना हुए।



