Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राधा अष्टमी पर शनिवार को देवली के कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय परिसर के शिव मंदिर में विराजमान श्री सांवरिया सेठ का ऐसा मनमोहक श्रृंगार किया गया कि श्रद्धालु कुछ पल के लिए उनकी छवि निहारते रह गए।
गुलाबी आभा से सजे वस्त्र, आकर्षक मुकुट, मोरपंख, बांसुरी और चमचमाते आभूषणों से सजे भगवान का राधा स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। राधा अष्टमी पर भगवान के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। रंग-बिरंगे श्रृंगार और सुंदर विग्रह से मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का माहौल रहा।



