मदन गुर्जर अध्यक्ष और प्रेमचंद जैन उपाध्यक्ष निर्वाचित
Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर स्थित नेवर के बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में राशन डीलर एसोसिएशन उपखंड देवली के नई कार्यकारिणी के 3 वर्षीय चुनाव संपन्न हुए।
इस प्रक्रिया में सभी राशन डीलरों की सर्वसम्मति से मदन गुर्जर (ख्वासपुरा) को अध्यक्ष और प्रेमचंद जैन (थांवला) को उपाध्यक्ष पद पर चुना गया। यह नई कार्यकारिणी आगामी तीन वर्षों के लिए गठित की गई है। इस दौरान भगवान शर्मा, भारत सिंह सोलंकी, रामप्रसाद बडोली, रामराय तेली, छोटूलाल मीना समेत मौजूद थे।


