Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान इरिगेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (रीमा) के टोंक जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर ईसरदा परियोजना कार्यालय में मंत्रालयिक कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बीसलपुर प्रोजेक्ट देवली में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी एवं देवली निवासी शैलेश सिंहल को सर्वसम्मति से टोंक जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना गया। साथी कर्मचारियों ने नए जिला अध्यक्ष को माला पहनाई। बैठक में अखिल पारीक, कमल कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, कमलेश शर्मा, हीरानंद शर्मा, शंकर, सीताराम, विनोद, प्रकाश, सुनील कुमार अरोड़ा, कालूराम सैनी, मौमीन, रविंद्र यादव और सोहन गुर्जर सहित अन्य मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित थे।



