Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअपराध पर अंकुश, प्रदेश में अब तीसरे पायदान पर अजमेर रेंज

अपराध पर अंकुश, प्रदेश में अब तीसरे पायदान पर अजमेर रेंज

आईजी आज मालपुरा में लेंगे बैठक


Desk News 25 दिसम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश में अपराध की दृष्टि से लगभग पिछड़ रहे अजमेर रेंज को नए आईजी ओमप्रकाश के कार्यभार संभालने के बाद लगातार बेहतरीन नतीजे सामने आए है। प्रदेश में 12 वे पायदान से कम होकर अब अजमेर रेंज 3 पायदान पर पहुँच गया है, जो बड़ी उपलब्धि है।

अजमेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने ” दैनिक ब्यूरो” को बताया कि अजमेर रेंज में अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान की बदौलत रेंज के सभी जिलों में अपराधों पर सख्ती से काबू पाया गया है। साथ ही अपराधियों की मुश्के कसने से अब आमलोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। रेंज ऑफिस की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक भारतीय दंड संहिता, बीएनएस के अंतर्गत अपराधों की स्थिति गत एक अगस्त 24 को 5.42 फीसदी थी, जो एक दिसम्बर 24 को यानि पिछली छमाही में घटकर 8.46 रह गया। इसी तरह महिला अत्याचार घटकर 5.42 से घटकर एक दिसम्बर 24 को -12.38 रह गया। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जन जाति अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत क्रमश 26.56 से 24.11 फीसदी, एससी अधिनियम के तहत 14.58 से घटकर 14.29 फीसदी, सम्पत्ति अपराधों में + 2.13 से घटकर 8.54 फीसदी, आईटीएसएसओ रेंज में 52.16 से 69.83, आईटीएसएसओ स्टेट में 50.10 से 61.80 हो गया है।

आंकड़ो के विश्लेषण से देखे तो एक दिसम्बर 24 को भारतीय दंड संहिता, बीएनएस सम्बंधित अपराधों में 8.46 फीसदी, महिला अत्याचार में -12.38 फीसदी, एसटी, एससी अत्याचार अधिनियम के तहत अपराधों में क्रमश 24.11 व 14.29 फीसदी की कमी आई है। इसी तरह सम्पत्ति सम्बंधित अपराधों में 8.54 फीसदी की कमी आई है, जो अजमेर रेंज की बहुत बड़ी उपलब्धि है। अजमेर आईजी ओमप्रकाश इसे पुलिस की मेहनत का परिणाम बताते है, जो महज बीते 4 महीनों की अल्पावधि में रेंज ने हासिल की है।

अजमेर आईजी ओमप्रकाश आज मालपुरा में, पुलिसकर्मियों, अधिकारियों की बैठक लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जारी निर्देशो की पालना में बुधवार 25 दिसम्बर को मालपुरा में अजमेर आईजी ओमप्रकाश की अगुवाई में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों की बैठक होगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल ने बताया कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री ने पुलिस के बड़े अधिकारियों को पुलिस थानों के स्तर पर पहुँचकर अपराधों की समीक्षा व उस पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। जिसके अनुसार बुधवार को मालपुरा में ये बैठक होगी। जिसमें आईजी ओमप्रकाश आएंगे। उनके नेतृत्व में आईजी थाना स्तर के अपराधो की विस्तृत समीक्षा करेंगे और उन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक निर्देश देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d