Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationरोडवेज बस शुरू, करीब 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को होगी सुविधा

रोडवेज बस शुरू, करीब 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को होगी सुविधा


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में पहली बार रोडवेज बस के आने पर ग्रामीणों ने चालक, परिचालक और आगार प्रबंधक का स्वागत किया। दरअसल बूंदी से जयपुर के लिए चलने वाली यह बस घाड़, चंदवाड़, बालुन्दा और उगेन होते हुए धुआं कला तक पहुंची।

इस बस सेवा से आसपास की 8 से 10 ग्राम पंचायतों के यात्रियों को लाभ होगा और उन्हें दो जिलों के अलावा राजधानी जयपुर से सीधा जुड़ाव मिलेगा। इसे लेकर बूंदी रोडवेज आगार प्रबंधक घनश्याम गौड़, चालक सत्यनारायण मीणा और परिचालक सुभाष गहलोत का धुआं कला में ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों में वजीर मोहम्मद, गोपाल सैनी, पुखराज गोस्वामी, सत्तार, राकेश मीणा, सद्दाम, मुशर्रफ और शाकिब शामिल थे।

Oplus_131072

जिन्होंने माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। आगार प्रबंधक घनश्याम गौड़ ने बताया कि उन्होंने एक माह पहले रोडवेज बस शुरू करने से पहले इस मार्ग का सर्वे किया था। बस चलाने के लिए आगार प्रबंधक घनश्याम गौड़, जगवीर सिंह और सत्यनारायण मीणा का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d