Deoli News 4 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ से लकडेश्वर महादेवजी तक रविवार को पदयात्रा निकाली गई। यात्रा संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि पदयात्रा श्रीबांकेरा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई।
इस दौरान पूजा अर्चना कर ध्वज के साथ और डीजे की धुन में नाचते गाते पदयात्रा रवाना हुई। यहां भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां पर ध्वज चढ़ाया गया। कई जगह पर लोगों ने और भंडारे में यात्रियों को चाय, पानी, अल्पाहार, फल, आइसक्रीम वितरित की गई। पदयात्रा चांदली, पगारा, मोर होते हुए शाम 5 बजे लकड़ेश्वर धाम पहुंची, जहां पर सैकड़ों यात्रियों ने ध्वज चढ़ाकर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर पनवाड़ पंचायत प्रशासन सत्यनारायण माली, पूर्व सरपंच पूरणमल वर्मा, शंकर लाल माली, यादराम माली, चांदमल माली, सुरेश अजमेरा, विनोद मीणा, दुर्गालाल, प्रताप माली सहित ग्रामीणों ने सहयोग किया।



