Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घोसी मोहल्ला देवली निवासी पराग भारद्वाज ने बुधवार को रास्ते में मिला लावारिस फोन उसके मालिक को लौटाया है।
पराग ने बताया कि वे बुधवार सुबह सवा 10 बजे अपने पिता को ऑफिस छोड़कर वापस आ रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में यह लावारिस फोन मिला। फोन मिलने पर, पराग ने उस पर आए कई अन्य युवकों के कॉल के माध्यम से संपर्क साधा। उन्होंने मोबाइल के मालिक, चेतन कुमार से संपर्क किया, जो ज्योति कॉलोनी में फर्नीचर का काम कर रहे थे। पराग भारद्वाज ने चेतन कुमार से मिलकर उनका खोया हुआ फोन वापस लौटा दिया है।



