Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाबर कला की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एसडीएमसी एसएमसी सदस्यों का गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ।
उप प्रधानाचार्य गुल अफसा ने शिविर की अध्यक्षता की। दक्ष प्रशिक्षक संतोष कुमार मीणा ने सदस्यों को एसडीएमसी और एमसी के मूल उद्देश्यों और उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। बीजवाड में संकुल संदर्भ केन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एसडीएमसी एवं एसएमएसी सदस्यों का दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। दक्ष प्रशिक्षक साँवर लाल कुमावत ने विद्यालय विकास योजना, निशुल्क शिक्षा का अधिकार, मध्यान भोजन एवं दुग्ध योजना की मॉनिटरिंग, विद्यालय विकास में सदस्यों की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
दूनी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसिंहपुरा में मंगलवार को एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित तथा बालिकाओं ने प्रार्थना व स्वागत गीत गाकर किया। पीईईओ रामसागर मीणा ने सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।


