Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस ने महिला के सोने के मांदलिया लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों के 8 व्यक्ति गिरफ्तार किए है।
दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार अनुसंधान अधिकारी भवानी शंकर, पुलिसकर्मी विजय प्रताप, भागचंद ने प्रयास कर तीन सोने के मांदलिए लूटने के आरोपी रिजवान पुत्र नसरुद्दीन मुसलमान निवासी आंवा तथा गणेश पुत्र राजाराम कंजर निवासी कंजर बस्ती दूनी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही से बरामदगी भी की है। इसी तरह थाना पुलिस ने देशराज पुत्र उदयलाल गुर्जर निवासी दूनी, छीतर लाल पुत्र शिवजीलाल मीणा निवासी नयागांव डिगारिया, हीरा देवी पत्नी विक्रम कंजर निवासी कंजर बस्ती दूनी तथा विक्रम पुत्र रामनारायण कंजर निवासी कंजर बस्ती दूनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसी तरह पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी के गिरफ्तारी वारंट की पालना में धर्मराज पुत्र रामनारायण गुर्जर निवासी नयागांव डिगारिया को गिरफ्तार किया है।



