अब 24 मई को होगी मंडी की शिफ्टिंग
Jahazpur News 20 मई (आज़ाद नेब) जहाजपुर प्रशासनिक अधिकारियों एवं फल, सब्जी व्यापारियों के दूसरे दौर की बैठक सोमवार को उपखंड कार्यालय पर हुई। जिसमें व्यापारियों ने उपखंड अधिकारी से लिखित में तीन दिन का समय मांगते हुए 24 मई को मंडी शिफ्टिंग करने को कहा है।
उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने फल व सब्जी व्यापारियों द्वारा लिखित में दिए गए पत्र पर मुहर लगाते हुए 24 मई को मंडी शिफ्टिंग कर शांतिपूर्ण तरीके से फल व सब्जी मंडी को यथावत चालू रखने की बात कही। इससे पहले चेयरमैन नरेश मीणा, ईओ राघव मीणा एवं फल सब्जी व्यापारियों की बातचीत का दौरा चला। इस दौरान व्यापारियों ने साफ सफाई एवं और चार ओर नई दुकान बनाने की मांग की। जिस पर पालिका प्रशासन ने सहमति जताते हुए व्यापारियों को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन अभियंता नीरज गुर्जर, जेईएन महेंद्र गुर्जर, मंडी व्यापारी किशन खटीक, पीरू मोहम्मद, रामदेव खटीक, कमल खटीक, बालूलाल खटीक, शरीफ रंगरेज, भैरू कीर, साहिल खान, दिनेश माली, नंदलाल कीर मौजूद थे। गौरतलब है कि गत 13 मई को जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने नगर पालिका के औचक निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी राघव मीना को पालिका क्षेत्र में सब्ज़ी मंडी की शिफ्टिंग, शहर में उपयुक्त साफ़ सफ़ाई, पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करवाने, आवारा पशुओं को गोशाला भेजने, पब्लिक पार्क विकसित करने के निर्देश दिए थे।



