Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationलोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त


Desk News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा टोंक जिले में मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (पुनर्वास) एवं प्रभारी अधिकारी पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ टोंक हरिताभ आदित्य ने बताया कि गंगापुर, बामनवास एवं सवाईमाधोपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए गीतांजली भाविस्कार को मतगणना पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गीतांजली भाविस्कार के मोबाइल नं 8306332425 एवं सर्किट हाउस का कमरा नं 103 है। इसी प्रकार खंडार, मालपुरा, निवाई, टोंक एवं देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए दीप्रवा लाकरा को मतगणना पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि दीप्रवा लाकरा के मोबाइल नंबर 7849866283 एवं कमरा नं 102 है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d