Jahazpur News 2 जून (आज़ाद नेब) जहाजपुर क्षेत्र के प्रतापपुरा से गांगीथला पैदल जा रहे राहगीर को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे राहगीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
एएसआई भागचंद वैष्णव ने बताया कि प्रतापपुरा से गांगीथला पैदल जा रहे राहगीर सुरेश कुमार (26), पुत्र सुल्तान मीणा निवासी सतवाडा थाना नगरफोर्ट, जिला टोंक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे सुरेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी रखवाया कर परिजनों को सूचना की। परिजन आने पर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सूपुर्द किया। हादसे का मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी किया है।
मृतक के भाई अशोक ने बताया कि मृतक ट्रक ड्राइवर था। वह देवली गाड़ी खड़ी करके अपने दोस्त से मिलने के लिए गांगीथला ग्राम जा रहा था। तीन माह पहले ही मृतक के पुत्र हुआ था।


