Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskवन विभाग के प्लांटेशन को रुकवाया, अतिक्रमण नहीं हटाने से नाराज है...

वन विभाग के प्लांटेशन को रुकवाया, अतिक्रमण नहीं हटाने से नाराज है ग्रामीण

  • वन विभाग के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर की समझाईश

  • प्रभावशाली लोगों से जमीन मुक्त कराने की है मांग


Deoli News 22 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इन दिनों वन विभाग की जमीन पर बारिश पूर्व प्लांटेशन करवाया जा रहा है। शनिवार को देवड़ावास नोनपुरा जलेरी मार्ग पर वन विभाग की जमीन पर प्लांटेशन का काम शुरू किया गया। लेकिन वन विभाग की जमीन पर प्लांटेशन का काम शुरू होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

उन्होंने जलेरी नोनपुरा वन विभाग में प्लांटेशन बनाने का विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण रामदेव पटेल, दयाराम गुर्जर, कानाराम, बन्नालाल, रामफल, हंसराज, रघुराज आदि ग्रामीणों ने बताया कि देवडावास में करीब 4 हजार बीघा वन विभाग की जमीन है। जिस पर गत कई वर्षों से प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर फसले बुआई कर रखी है। वन विभाग में मवेशियों के घुसने के रास्ते बंद कर रखे हैं। प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण से पशुधन धीरे-धीरे नष्ट होता जा रहा है। इस मामले को लेकर कई बार जिला कलक्टर व वन विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दर्ज कराई गई। लेकिन इन लोगों के अतिक्रमण नहीं हटाए जा सके। विरोध की जानकारी पर वन विभाग देवली के रेंजर जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को वन विभाग की जमीन पर ठेकेदार द्वारा प्लांटेशन करने को लेकर मशीन चलाकर साफ सफाई की जा रही थी।

इसकी जानकारी से ग्रामीणों में आक्रोश प्राप्त हो गया। सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ ने मौके पर पहुंचकर प्लांटेशन रुकवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांटेशन का विरोध नहीं किया जा रहा है। वन को हरा बनाने के लिए प्लांटेशन का काम जरूरी है। लेकिन खाली पड़ी जमीन पर प्लांटेशन नहीं किया जाकर पहले प्रभावशाली लोगों के अतिक्रमण हटवाकर ही प्लांटेशन किया जाए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। वन विभाग के रेंजर जोगेंदर सिंह का कहना है प्लांटेशन काम शुरू किया गया था। ग्रामीणों ने वन विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग रखी है। इसे लेकर उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d