Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationवर्षो बाद देवली पंचायत समिति में एसटी पुरुष प्रधान की बारी

वर्षो बाद देवली पंचायत समिति में एसटी पुरुष प्रधान की बारी


Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पंचायत समिति के प्रधान और सदस्यों के लिए जिला मुख्यालय पर वार्डवार आरक्षण लॉटरी निकाली गई। यह लॉटरी जिला कलक्टर टीना डाबी और सांसद हरीश मीणा की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

इस लॉटरी में देवली पंचायत समिति के प्रधान का पद एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। खास बात यह है कि देवली पंचायत समिति में 38 साल बाद “एसटी पुरुष” वर्ग का प्रधान बनेगा। वहीं एसटी वर्ग की सीट 21 साल बाद आई है। पंचायत समिति के 25 वार्डों में से 5 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड नंबर 2, 9 और 23 एससी पुरुष के लिए हैं, जबकि वार्ड नंबर 10 और 22 एससी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह एसटी वर्ग के लिए 6 वार्ड आरक्षित हुए हैं। इनमें वार्ड नंबर 6, 18 और 24 एसटी पुरुष के लिए हैं। वार्ड नंबर 11, 16 और 21 को एसटी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

वार्ड नंबर 13 ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। सामान्य महिला के लिए वार्ड नंबर 3, 4, 7, 8, 12, 19 और 20 आरक्षित किए गए हैं। वहीं, वार्ड नंबर 1, 5, 14, 15, 17 और 25 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here